Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चमरौआ सीट पर सपा से जुनैद मलिक पहली पसंद:भाजपा से मोहन लाल लोधी पसंदीदा, विधायक नसीर अहमद खां का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले की चमरौआ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक नसीर खान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे के अनुसार 89% लोगों का मानना है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। वहीं, सपा से जुनैद मलिक जनता की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। पार्टी के रूप में इस सीट पर जनता की पहली पसंद सपा है। दूसरे स्थान पर भाजपा और तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी है। पार्टीवार उम्मीदवारों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से मोहनलाल लोधी को सर्वाधिक 87% लोगों ने पसंद किया है। जुगेश अरोरा कुक्कू को 4% और पंकज लोधी को 2% लोगों का समर्थन मिला है। 7 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता जुनैद मलिक को 66% लोगों का समर्थन मिला है। आजम खान के करीबी माने जाने वाले मौजूदा विधायक नसीर खान को केवल 6% लोगों ने पसंद किया है। सपा के अन्य उम्मीदवारों में अफरोज अली को 4%, इम्तियाज हुसैन चिंटू को 3% और मशहूर मुन्ना को भी 3% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद मुस्तफा को 60% लोगों ने पसंद किया है। नवाब हुसैन को 20% लोगों ने पसंद किया है। 20 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती बस में युवती से छेड़छाड़:आगरा पुलिस हुई एक्टिव, रास्ते में बस रोक आरोपियों को गिरफ्तार किया
    Next Article
    छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, 4 घायल:संतकबीर नगर में बारातियों के स्वागत के लिए हो रही थी सजावट, मलबे के नीचे दबे कई लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment