Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, 4 घायल:संतकबीर नगर में बारातियों के स्वागत के लिए हो रही थी सजावट, मलबे के नीचे दबे कई लोग

    2 hours ago

    1

    0

    खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के दौरान एक मकान का छज्जा गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उमरी खुर्द निवासी हरिश्चंद्र राजभर के घर में उनकी बेटी की शादी थी। मंगलवार को बारात आनी थी। सुबह करीब 8:30 बजे घर में टेंट और लाइट की सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान का पुराना छज्जा अचानक ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में कुसुम उर्फ राजमती (70 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चमरौआ सीट पर सपा से जुनैद मलिक पहली पसंद:भाजपा से मोहन लाल लोधी पसंदीदा, विधायक नसीर अहमद खां का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    नौतनवा में निषाद पार्टी जनता की पहली पसंद:भाजपा दूसरे स्थान पर, सपा तीसरे नंबर पर पसंदीदा; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment