Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Canada सैन्य अभ्यास के दौरान लगी आग में एक और जवान की मौत, मृतकों की संख्या 5 हुई

    3 hours ago

    4

    0

    कनाडा में पिछले महीने सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तेज हवाओं के कारण घास में लगी आग की चपेट में आने से घायल एक और सैनिक की मौत हो गई और इसके साथ ही इस घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। कनाडा के सशस्त्र बलों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि सैनिक विलियम डगलस डल बियांको की शुक्रवार को ओंटारियो के एक अस्पताल में मौत हो गई।अल्बर्टा प्रांत में स्थित कनाडाई सैन्य अड्डे वेनराइट में 17 अक्टूबर को लगी आग के बाद से उनका इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एडमंटन के दक्षिण-पूर्व में स्थित इस सैन्य अड्डे पर ‘प्रिंसेस पैट्रिशियाज कैनेडियन लाइट इन्फैंट्री’ की तीसरी बटालियन के लगभग 84 सैनिक हमले का प्रशिक्षण ले रहे थे, तभी तेज हवाओं के कारण घास में लगी आग की लपटें उनकी ओर बढ़ने लगीं। सेना ने शनिवार को बताया कि 24 सैनिक अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सैनिक डल बियांको और उनके साथी कनाडा की रक्षा के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके सामने अपना उज्ज्वल भविष्य था, लेकिन उन्होंने हमारे भविष्य की रक्षा करने का रास्ता चुना। यही देशसेवा है।’’ इस घटना में जान गंवाने वाले अन्य सैनिकों की पहचान शॉन फैरेल (23), एडन गोल्डिंग (23), हेडन लिक्केमार्क (19) और सार्जेंट मॉर्गन वोंग (26) के रूप में हुई है।सैन्य पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है। इसके अलावा, सेना का एक अलग जांच बोर्ड इस त्रासदी से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगा। कार्नी ने इस घटना को कनाडा की धरती पर शांतिकाल के दौरान देश की सेना से जुड़ी सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Illinois के पियोरिया में BioUrja संयंत्र से बम बरामद, जांच के बाद इलाके से हटी निकासी
    Next Article
    Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment