Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

    6 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच अलग-अलग मुठभेड़ में कम से कम 24 चरमपंथी और एक अधिकारी समेत चार सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना के अनुसार, सशस्त्र बलों ने बलूचिस्तान में कोलपुर, करदगाप और नुश्की के आसपास शुक्रवार से खुफिया सूचना आधारित कई अभियान (आईबीओ) चलाए।उसने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कोलपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने “फितना अल हिंदुस्तान” के आठ चरमपंथियों को मार गिराया, जिनमें एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल था। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। चरमपंथियों ने गश्त कर रहे सैन्य वाहनों को हथियारबंद ‘क्वाडकॉप्टर’ से निशाना बनाया, जिसमें मेजर उमर मिन्हास नासिर और हवलदार मुहम्मद अदनान खान की मौत हो गई।वहीं, खुफिया सूचना आधारित अभियानों की कड़ी के तहत सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मीर अली, दत्ता खेल और आसपास के इलाकों में कई ‘खवारिज’ ठिकानों को निशाना बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Canada सैन्य अभ्यास के दौरान लगी आग में एक और जवान की मौत, मृतकों की संख्या 5 हुई
    Next Article
    दिल्ली के टाइल्स-मार्बल कारोबारी गैंगस्टर विक्की हड्डल के निशाने पर, पहले फायरिंग अब 2 करोड़ की रंगदारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment