Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिनहट में गोदाम की दीवार गिरी:नाई समेत दो घायल, लोहिया अस्पताल रेफर; बाइक क्षतिग्रस्त

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट में महात्मा गांधी अस्पताल के पास सोमवार दोपहर एक गोदाम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से वहां बाल-दाढ़ी बनवा रहे एक व्यक्ति और नाई घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में मौके पर खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार के पास कुर्सी-मेज लगाकर बाल काट रहा था नाई पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है। महात्मा गांधी अस्पताल के पास आरएस ट्रेडर्स नाम से जूट के बोरों का गोदाम है। गोदाम के सामने खाली जगह में तकरोही निवासी जुबेर (42) कुर्सी-मेज लगाकर बाल काटने का काम करता है। सोमवार को बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी भगवान दीन (55) जुबेर के पास बाल और दाढ़ी कटवाने पहुंचे थे। दोनों के बाल-दाढ़ी कटवाने के दौरान ही अचानक गोदाम की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से जुबेर और भगवान दीन दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के दौरान वहां खड़ी UP54AB2010 नंबर की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में दुष्कर्म दोषी को 10 साल कठोर कारावास:पॉक्सो एक्ट में अदालत ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    मारवाड़ी युवा मंच ने CM योगी का स्वागत किया:गोरखपुर में तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल, देशभक्ति के नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment