Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिनहट में पड़ोसी ने महिला से रेप किया:जबरन घर में घुसा, कठौता झील के पास से आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कंचनपुर मटियारी गांव की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर चिनहट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया- मटियारी गांव निवासी शादीशुदा महिला मंगलवार को घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लखीमपुर-खीरी जिले के संपूर्णानगर निवासी अनुज यादव पुत्र बाबूराम घर में घुस गया। महिला ने थाने में शिकायत दी आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मेडिकल के बाद टीम बनाई गई इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित कुमार और कांस्टेबल सूरज कुमार को लगाया गया। पुलिस कर रही जांच बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कठौता झील के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर श्रीनिवास का 2 साल पहले तबादले का आदेश जारी:इंस्पेक्टरों की उपलब्धता के बावजूद प्रभार बदलने में हो रही देरी
    Next Article
    सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी के साथ अयोध्या में रेप किया:मजदूरी मांगने गई तो दोस्त के कमरे में बंद कर रेप कर डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment