Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चन्नी गुट का दावा- बघेल ने हाईकमान को गुमराह किया:सही रिपोर्ट नहीं दी, मीटिंग का बायकॉट किया; पंजाब प्रभारी बोले- 2 दिन दो, सब बता दूंगा

    11 hours ago

    1

    0

    पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने मचे घमासान के बीच पूर्व CM चरणजीत चन्नी के गुट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने हाईकमान को गुमराह किया। उन्होंने पंजाब की सही स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी। इसी वजह से केंद्रीय नेतृत्व ने राजा वड़िंग की प्रधानगी बरकरार रखी। बघेल का बायकॉट करने के पीछे की भी यही वजह सामने आई है। चन्नी गुट से जुड़े एक नेता ने कहा कि उनसे हमें किसी तरह की उम्मीद नहीं तो फिर मुलाकात करने का कोई फायदा नहीं है। वहीं बघेल ने कहा कि मुझे 2 दिन काम करने दें, सब बता दूंगा। बघेल ने कहा कि मुझे कोई भी चाय के लिए बुलाएंगे तो मैं उनके घर भी चला जाउंगा। भूपेश बघेल ने आज चंडीगढ़ में 2 मीटिंग बुलाई हैं। पहली मीटिंग कार्यकारी प्रधानों व पदाधिकारियों के साथ है। चन्नी गुट ने इसका बायकॉट किया है। दूसरी मीटिंग जिला प्रधानों के साथ है। जो सभी वड़िंग के समर्थक हैं। इसके बाद बघेल बड़े नेताओं से भी वन टु वन मीटिंग करेंगे। बघेल कल (6 जुलाई) को चंडीगढ़ पहुंचे थे, वह 5 दिन यहां रहेंगे। इसी बीच पूर्व CM व जालंधर सांसद मौजूदा प्रधान राजा वड़िंग की बयानबाजियों का डोजियर लेकर दिल्ली में डटे हुए हैं। वहां वे सांसद सुखजिंदर रंधावा, प्रगट सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चन्नी को अब तक एक सांसद और 6 MLA का समर्थन मिल चुका है। वहीं राजा वड़िंग ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर चन्नी की मीटिंग को वह यूनिटी ऑफ स्ट्रेंथ (एकता की ताकत) बता रहे और उनके समर्थकों पर एक्शन भी शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासनिक कमेटी के चेयरमैन व जालंधर नॉर्थ से MLA बावा हैनरी ने पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को नोटिस निकालकर 3 दिन में जवाबतलबी कर ली है। वड़िंग को फिलहाल एक सांसद का समर्थन मिला है। MLA कोई खुलकर उनके साथ नहीं आया। वड़िंग बोले- चन्नी 2 दिन के लिए बाहर, हाईकमान के खिलाफ बोला तो कार्रवाई होगी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को कहा, "आज हमारी पीसीसी (PCC) की एक बैठक तय है। इसके बाद जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। चन्नी साहब ने कल ही स्पष्ट कर दिया था और उन्होंने बताया था कि वह एक या दो दिन के लिए बाहर रहेंगे। भूपेश बघेल जी ने उनसे बात की थी; जब बघेल जी ने कल शाम प्रेस को संबोधित किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि चन्नी साहब दो दिनों के लिए शहर से बाहर हैं और बाद में मुलाकात करेंगे।" "दो अध्यक्ष (चेयरमैन) आए और हमसे मिले, जबकि दो अन्य ने कहा कि वे एक-दो दिनों में रंधावा जी और चन्नी जी से मिलेंगे। इसके अलावा किसी और को नहीं बुलाया गया है।" पार्टी नेता मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किए जाने पर उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, जो कोई भी हाईकमान के खिलाफ बोलेगा या उचित शिष्टाचार का पालन नहीं करेगा, उसे नोटिस जारी किया जाएगा। वह अपना स्पष्टीकरण देंगे और उसके बाद पार्टी उचित कार्रवाई करेगी।" राजा वडिंग का कहना है कि जिसने जो शर्त लगानी है वो लगा दें। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सभी लीडर जल्दी एक मंच पर होंगे। पीसीसी की मीटिंग हुई है। इसके बाद जिला प्रधानों की बैठक होगी। अभी कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी आए हैं उनके साथ बघेल साहब बात करेंगे। जो भी व्यक्ति भूपेश बघेल को निमंत्रण भेज रहा है उनके घर जा रहे हैं। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ:- गुटबाजी को लेकर किसने क्या कहा:- ******************* ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत:चन्नी गुट वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचा, इंचार्ज बघेल की मीटिंग का बायकॉट पंजाब कांग्रेस में खुली बगावत हो गई है। पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट कर दिया है। चन्नी अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों से मीटिंग के बाद प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वे हाईकमान से मिलेंगे। चन्नी समर्थकों ने बघेल को रिसीव तक नहीं किया (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में सिद्धू गुट की एंट्री: पूर्व DGP मुस्तफा बोले- मजबूत नेता को कमान दो पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की लड़ाई में नवजोत सिद्धू गुट की भी एंट्री हो गई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'काला हिरण' फिल्म प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी:पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले ने VIDEO भेजा; कहा-रिलीज की तो बम से उड़ा देंगे
    Next Article
    जयपुर- सड़क किनारे परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, चारों ओर मांस बिखरा, मां के दोनों पैर कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment