Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चन्नी की नहीं चली तो बाजवा ने मोर्चा संभाला:राहुल गांधी को लिखे लेटर में लिखा- गुटबाजी-मनमुटाव पर हमारी बात सुनें, फिर फैसला लें

    5 hours ago

    1

    0

    पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी में पूर्व सीएम एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को घेरने के लिए अपना 'कैप्टन' बदल दिया है। राजा वड़िंग को बैकफुट पर लाने के लिए हाईकमान के सामने चन्नी की नहीं चली तो अब कमान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने संभाल ली है। चन्नी राहुल गांधी से मिलने के लिए लगातार टाइम मांगते रहे ताकि वो अपने गुट की बात उनके सामने रख सकें, लेकिन राहुल गांधी ने चन्नी को टाइम नहीं दिया। ऐसे में चन्नी गुट की बातें हाईकमान तक नहीं पहुंच पा रही थी। राहुल गांधी तक अपने गुट की बातें पहुंचाने के लिए चन्नी समेत सभी नेताओं ने प्रताप सिंह बाजवा को आगे कर दिया है। चन्नी गुट और राजा वड़िंग विरोधी विधायकों ने प्रताप सिंह बाजवा के जरिए राहुल गांधी को एक लेटर भेजा और और उनसे मिलने का समय मांगा है। लेटर में विधायकों ने मिलने का समय मांगा और कहा है कि पंजाब कांग्रेस को लेकर जो भी फैसला लेना है उसमें उनकी बात जरूर सुनी जाए। इसके अलावा चुनाव में नेताओं को क्या करना है, इस पर भी चर्चा हुई। चन्नी को साइडलाइन करने के 4 बड़े कारण… गुटबाजी में बाजवा के चन्नी ग्रुप से सेटिंग की तीन बड़ी वजहें... विधायकों की मीटिंग में क्या हुआ, विस्तार से पढ़िए… टिकट बंटवारे की पॉलिसी पर क्लियर पॉलिसी जानकारी के अनुसार बैठक में राजा वड़िंग व भूपेश बघेल के उस बयान पर चर्चा हुई जिसमें उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट युवाओं को देंगे। चन्नी खेमें में ज्यादातर लीडर 50 साल से ऊपर के हैं। ऐसे में चन्नी गुट के सदस्यों को टिकट कटने का खतरा है। जानकारी के अनुसार विधायकों ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में यह भी लिखा है कि पार्टी टिकट बंटवारे की पॉलिसी को स्पष्ट करे। अपने नेता को मिलने के लिए मांगा समय राजा वड़िंग गुट के नेता व कार्यकारी प्रधान कुलबीर सिंह जीरा का कहना है कि विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राहुल गांधी जी से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि अपने नेता से मिलने का समय मांगने में कौन सी बुरी बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलने का कोई भी कांग्रेसी समय मांग सकता है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस में प्रताप बाजवा का सियासी खेल शुरू, चंडीगढ़ में 15 MLA से सीक्रेट मीटिंग, वड़िंग-चन्नी की लड़ाई का फायदा पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच अब चन्नी-वड़िंग के बाद पार्टी में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 15 कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में सीक्रेट बैठक कर राहुल गांधी से मुलाकात का फैसला लिया। इसके बाद विधायकों ने राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखकर मिलने का समय मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था:दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट झटके से 300 फीट नीचे आ गई थी
    Next Article
    जालंधर- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर:गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में खुलासा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment