Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

    2 hours ago

    1

    0

    पुझल केंद्रीय जेल से इस सप्ताह अलग-अलग घटनाओं में फरार हुए दो कैदियों को विशेष पुलिस टीम ने पकड़ लिया है।एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनमें एक यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी पाया गया व्यक्ति है एवं दूसरा नेपाली नागरिक है। पुलिस ने बताया कि कैदियों के फरार होने की घटना के बाद जेल महानिदेशक (कारागार) संदीप राय राठौर ने जेल का निरीक्षण किया।इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पहली घटना में नेपाली नागरिक सुदीप बोगाती (21) मंगलवार को यहां स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल से फरार हो गया था। वह चेन्नई के पाडी कलैगनर नगर में एसुनाथर स्ट्रीट पर रह रहा था।वह एक निजी कंपनी में काम करता था और 16 अगस्त को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे जेल लाया गया था। दूसरी घटना बुधवार को हुई, जब यहां तिरुमंगलम निवासी सुरेश (41) जेल परिसर के भीतर स्थित कैंटीन में काम करते समय फरार हो गया। वह जेल में सजा काट रहा था।अधिकारी ने बताया कि सुरेश को 2021 में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस दल को मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह तिरुमंगलम में एक चाय की दुकान पर नेपाली नागरिक का पता चला और उसे पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरे विशेष दल ने कुंद्राथुर में सुरेश का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद दोनों कैदियों को दोबारा पुझल जेल में बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा में चूक के संबंध में विभागीय जांच के बाद लापरवाही और कर्तव्य का निर्वाह करने में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज
    Next Article
    Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment