Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। इसके कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई और एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए। एक अधिकारी के मुताबिक, रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने इमरजेंसी गेट खोलने के बाद विमान से छलांग भी लगा दी थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट दक्षिण भारत का एक प्रमुख एविएशन हब है। यहां दो क्रॉस रनवे हैं- मुख्य रनवे 07/25 और सेकेंडरी रनवे 12/30। इस एयरपोर्ट से हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री आवाजाही करते हैं। यह खाड़ी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए एक बड़ा गेटवे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने दिया बड़ा झटका! किया जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाने का फैसला, रूस-यूक्रेन जंग के बीच ऐसे बढ़ गई टेंशन
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में कार चालक ने व्यक्ति को 2 किमी तक बोनट पर घसीटा, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment