Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव से पहले गोरखपुर पुलिस रेंज में बड़ा फेरबदल:4 जिलों के 67 इंस्पेक्टर बदले, सबसे अधिक गोरखपुर से गए; देखिए पूरी लिस्ट

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच गोरखपुर पुलिस रेंज में इंस्पेक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा ने 15 नवंबर को चार जिलों के 67 निरीक्षकों को 3 साल पूरा करने पर दूसरे जिले में भेजने का आदेश जारी किया है। इनमें गोरखपुर के 21, देवरिया के 15, कुशीनगर के 20 और महराजगंज के 11 इंस्पेक्टर शामिल हैं। तबादलों में सबसे ज्यादा फायदा कुशीनगर जिले को हुआ है। यहां दूसरे जिलों से 24 इंस्पेक्टर आएंगे, जबकि 20 को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं गोरखपुर से सबसे ज्यादा 21 इंस्पेक्टरों की रवानगी हुई है। इनमें 11 को देवरिया, 9 को कुशीनगर और एक को महराजगंज भेजा गया है। गोरखपुर में दूसरे जिलों से 11 इंस्पेक्टर आएंगे। डीआईजी ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को तबादला किए गए इंस्पेक्टरों को तुरंत रिलीव करने का निर्देश दिया है। इसके बाद सभी इंस्पेक्टर नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार संभालेंगे। चार साल में तीन साल की तैनाती पूरी करने वालों का तबादला डीआईजी कार्यालय ने ये तबादले लखनऊ मुख्यालय से 29 अक्टूबर को जारी निर्देश के तहत किए गए हैं। चुनाव को देखते हुए उन इंस्पेक्टरों को दूसरे जिले में भेजा गया है, जिनकी एक ही जिले में पिछले चार साल के दौरान तीन साल की तैनाती 31 मई 2027 तक पूरी हो रही है। इसके लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तबादला सूची तैयार की गई। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव कर चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। गोरखपुर से 21 इंस्पेक्टर बाहर, 11 की होगी तैनाती तबादला सूची के मुताबिक, गोरखपुर से कुल 21 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें 11 निरीक्षक देवरिया, 9 कुशीनगर और एक महराजगंज जाएंगे। वहीं दूसरे जिलों से कुल 11 निरीक्षक गोरखपुर आएंगे। इनमें देवरिया से अमित कुमार राय और संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। कुशीनगर से शकील अहमद, मनोज कुमार पंत, हर्षवर्धन सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, विद्याधर कुशवाहा, मनमोहन मिश्रा और राजू सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। इसके अलावा महराजगंज से सत्येंद्र कुमार राय और मनोज कुमार राय की तैनाती गोरखपुर में की गई है। देवरिया से 15 गए, 18 इंस्पेक्टरों की होगी तैनाती देवरिया जिले से कुल 15 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें 6 को महराजगंज, 7 को कुशीनगर और 2 को गोरखपुर भेजा गया है। देवरिया से महराजगंज जाने वालों में चतुर्मुज पांडेय, राहुल सिंह, कल्याण सिंह सागर, दिलीप कुमार पांडेय, राकेश सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं कुशीनगर भेजे गए निरीक्षकों में विजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार, रामभवन यादव, उदयशंकर सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार और श्रीराम यादव शामिल हैं। दूसरी ओर देवरिया में दूसरे जिलों से 18 निरीक्षकों की आमद होगी। इनमें गोरखपुर से 11, कुशीनगर से 6 और महराजगंज से एक निरीक्षक शामिल हैं। कुशीनगर को मिले सबसे ज्यादा 24 इंस्पेक्टर तबादलों में कुशीनगर जिले को सबसे ज्यादा 24 निरीक्षक मिले हैं। यहां से 20 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। कुशीनगर से 7 निरीक्षक गोरखपुर, 7 महराजगंज और 6 देवरिया जाएंगे। गोरखपुर आने वालों में शकील अहमद, मनोज कुमार पंत, हर्षवर्धन सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, विद्याधर कुशवाहा, मनमोहन मिश्रा और राजू सिंह शामिल हैं। वहीं महराजगंज भेजे गए निरीक्षकों में दिव्यिजय नारायण राय, सत्य प्रकाश सिंह, भैया छविनाथ सिंह, अनिल कुमार यादव, संजय दुबे और रामचंद्र राम समेत अन्य नाम शामिल हैं। कुशीनगर में गोरखपुर से 9, देवरिया से 7 और महराजगंज से 8 निरीक्षकों की आमद होगी। महराजगंज से 11 बाहर, 14 नए इंस्पेक्टर आएंगे महराजगंज जिले से कुल 11 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें 8 को कुशीनगर, 2 को गोरखपुर और एक को देवरिया भेजा गया है। वहीं महराजगंज में दूसरे जिलों से 14 निरीक्षक आएंगे। इनमें गोरखपुर से एक, देवरिया से 6 और कुशीनगर से 7 निरीक्षक शामिल हैं। एक नजर में - किस जिले से कितने गए जिला गए आए सबसे ज्यादा कहां गए? गोरखपुर 21 11 देवरिया - 11 देवरिया 15 18 कुशीनगर - 7 कुशीनगर 20 24 गोरखपुर - 7, महराजगंज - 7 महराजगंज 11 14 कुशीनगर - 8 कुल: 67 निरीक्षकों का तबादला हुआ और 67 दूसरे जिलों से आएंगे। तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश, आगे दरोगाओं की भी आ सकती है बारी डीआईजी कार्यालय ने चारों जिलों के एसएसपी और एसपी को तबादला किए गए इंस्पेक्टरों को तुरंत रिलीव करने और इसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जनगणना-2027 के लिए स्वगणना शुरू:30 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी, 10-12 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया
    Next Article
    18 नवंबर को निकलेगी बाबा श्याम की रथयात्रा:हाथों से रथ खींचेंगे श्रद्धालु; समिति ने महिलाओं से की गहने न पहनने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment