Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप

    51 minutes from now

    5

    0

    अमेरिका और यूरोप को लगातार अपने कर्मों की सजा मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद यह सुधर नहीं रहे। यह देश अभी भी भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे। एक तरफ अमेरिका में काम करने वाले फर्जी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत को तोड़ने का ऐलान करने वाले शरजील इमाम को हीरो बताने की कोशिश की है। तो वहीं दूसरी तरफ इटली के एक वामपंथी और बेरोजगार विपक्षी नेता जियाकोमो  फिलिबेक ने भारत में घुसकर पीएम मोदी को भला-बुरा कहा। बहुत छोड़ गया छोड़। राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं ने तालियां बजाई। राहुल गांधी अब इटली से नेताओं को बुलाकर पीएम मोदी का अपमान करवा रहे हैं। मगर अमेरिका और यूरोपीय देशों की हैसियत और औकात इन पत्थरों ने बता दी है। दरअसल दावों के मुताबिक यूरोप के कई देशों में क्रिसमस बाजारों को चारों तरफ से कंक्रीट के इन बड़े-बड़े पत्थरों से घेर दिया गया है। यूरोप के कई देशों खासकर जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्वीडन और ब्रिटेन के क्रिसमस बाजारों के चारों ओर भारी कंक्रीट के ब्लॉक और स्टील के खंभे लगाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य किसी भी संदिग्ध वाहन या ट्रक को भीड़ में घुसने से रोकना है। इसे भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!सीधे-सीधे बताएं तो यह देश अपने ही लोगों को आतंकी हमले से बचाने के लिए क्रिसमस बाजारों को कंक्रीट के पत्थरों से घेर रहे हैं। मजे की बात देखिए कि यही देश भारत को नसीहत देते हैं कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भारत को कोई एक्शन नहीं लेना चाहिए। इन लोगों ने अपने देश में घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। उसका नतीजा है कि अपने ही देश के लोगों को बचाने के लिए इन्हें बड़े-बड़े कंक्रीट के पत्थर लगाने पड़ रहे हैं। आपको याद दिला दें कि दिसंबर 2016 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक हमलावर ने ट्रक को क्रिसमस बाजार की भीड़ में घुसा दिया था। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में जर्मनी के मैकडेबर्ग शहर के क्रिसमस बाजार में भी एक कार सवार अपनी गाड़ी को लेकर घुस गया। इस हमले में भी कई लोगों की जान गई थी। तभी से कई यूरोपीय देश क्रिसमस मार्केट के चारों तरफ पत्थर लगा देते हैं। लेकिन यह अपने देश में घुसपैठियों को आने से नहीं रोकते। इसे भी पढ़ें: यूरोप का 'अरबीकरण' क्या है? इससे यूरोपीय देशों में बेचैनी क्यों है? इसके कारण और निवारण को समझिएसबसे शर्मनाक बात यह है कि त्योहारों का माहौल खराब ना हो इसके लिए यह देश इन कंक्रीट ब्लॉक्स को क्रिसमस गिफ्ट या रंग बिरंगे खिलौनों जैसा पेंट कर देते हैं ताकि वहां के लोग और बच्चे इन कंक्रीट ब्लॉक्स को देखकर डरे नहीं। सोचिए इससे बड़ी बुद्दिली क्या हो सकती है? आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन कड़े इंतजामों पर लाखों यूरो खर्च होते हैं। जिसका बोझ स्थानीय प्रशासन और दुकानदारों पर ही पड़ता है। बढ़ती सुरक्षा लागत के कारण कुछ छोटे शहरों में पारंपरिक क्रिसमस बाजार बंद तक हो गए हैं। यह लोग अपने देश को तो सुधार नहीं पाए, लेकिन अब भारत में आकर इन्होंने पीएम मोदी को गाली देनी शुरू कर दी है। यह लोग अब शजील इमाम को हीरो बता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाते-जाते ट्रंप के बिना ही ईरान में तबाही मचा जाएंगे नेतन्याहू? क्या है खतरनाक प्लान, जिसने अमेरिका को भी डरा दिया
    Next Article
    एक जगह पर आमने-सामने होंगे दुनिया के 3 सुपरपॉवर, परमाणु हथियारों की रेस पर बड़ा फैसला?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment