Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाते-जाते ट्रंप के बिना ही ईरान में तबाही मचा जाएंगे नेतन्याहू? क्या है खतरनाक प्लान, जिसने अमेरिका को भी डरा दिया

    23 hours ago

    6

    0

    28 फरवरी वो तारीख थी जब अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के ऊपर हमला किया था। उसके बाद किस तरीके से हालात बदले वो दुनिया ने देखे लेकिन फिलहाल लगभग दो महीने से दोनों देशों के बीच सीज फायर है और आपस में हमले नहीं हो रहे हैं। हालांकि 3 नवंबर को जब अमेरिका में  चुनाव थे तब एक हमला जरूर  ईरान  पर  किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई बड़ी घटना देखने को नहीं मिली है। ऐसे में मिड टर्म का इलेक्शन ट्रंप भी अमेरिका में हार चुके हैं और नेतनयाहू भी अपना चुनाव हार चुके हैं। एक तरीके से कह सकते हैं इजराइल में और लगभग नेतनयाहू की जो सत्ता है वो जाने वाली है। नेतनयाहू अब अगले प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिलहाल नेतनयाहू कार्यकारी प्रधानमंत्री के तौर पर इजराइल को देख रहे हैं। विदेश नीति उनके हाथ में है तो क्या जाते-जाते वो ईरान के ऊपर कोई ऐसा बड़ा हमला कर देंगे जिससे कि उन्हें और वक्त मिल सके प्रधानमंत्री बनने के लिए। इजराइल के इतिहास में ऐसा पहले भी हुआ है जब प्रधानमंत्री जाते-जाते ऐसे हमले करके गए हैं। इजराइल में अभी तो सरकार का जो गठबंधन है उसकी तरफ कोशिश है आइजनकोर्ट की कि सरकार बनाए। कल नेतनयाहू ने एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पे किया था, जिस पे उन्होंने लिखा था कि इजराइल के लिए कितना इंपॉर्टेंट है कि एक जो नेशनल यूनिटी सरकार बनाने का तो उनका बेसिकली दावा था और आइजनकोर्ट से उन्होंने लिखा था कि इनको मिलकर मिलजुलकर सरकार बनानी चाहिए।इसे भी पढ़ें: निपट गए नेतन्याहू, जाएंगे जेल! आइजनकोट ने पलट दी बाजीईरान न्यूक्लियर वेपन बना रहा है और जब तक हम ईरान को खत्म नहीं करेंगे तब तक के लिए इजराइल पर  खतरा मंडराता रहेगा। उसके थोड़ी देर बाद ही आइजनकोट ने एक उसका जवाब दिया बहुत मुंहतोड़ जवाब दिया कि पहली चीज कि नेतन्याहू को ये ट्वीट नहीं करना चाहिए था क्योंकि उनको पता था कि मीटिंग जो है ऑलरेडी सेट हो चुकी है। तो जब उनके साथ मीटिंग सेट हुई है और उन पार्टीज में बात चल रही है तो नेतन्याहू का जो ये ट्वीट का जो उद्देश्य है ये ये है कि ये अपनी सरकार को बचाने के चक्कर में रहे और खुद सत्ता में रहने के चक्कर में रहे। इससे समझ आता है कि नेतन्याहू जो है वो पॉलिटिक्स ज्यादा और इजराइल के नेशनल आप कह सकते हो इंटरेस्ट को कम ले रहे हैं। उन्होंने ये भी लिखा था कि वो ऑलरेडी  सरकार बनाने के प्रक्रिया में है काम कर रहे हैं वो बात कर रहे हैं बाकी पार्टी से भी बात कर रहे हैं । अरब पार्टीज के साथ भी वो बात कर रहे हैं और उन्होंने ये लिखा था कि उनको नेतन्याहू की जो है शायद जरूरत ना बने पड़े सरकार बनाने के लिए तो उन्होंने उनके ट्वीट का मतलब ये था कि वो खुद सक्षम हैं नए-नए प्रधानमंत्री बनने के लिए।इसे भी पढ़ें: सैनिक ने रक्षा मंत्री को सरेआम डांट दिया, Video देख भारत समेत हिल जाएगी दुनिया!एक सीक्रेट मीटिंग मोसाद के खुफिया चीफ की भी तय की गई, हालांकि बाद में पब्लिक हो गई अमेरिका पहुंचे ट्रंप से मुलाकात करने के लिए। सीआईए से भी उन्होंने मुलाकात की। अगर मतलब ये जो मीटिंग थी। अ दूसरी बात खबर ये भी है कि फोन पर दोनों नेताओं की बात हुई है। नेतन्याहू की और ट्रंप की और दोनों के बीच बहस हुई है। ट्रंप कह रहे हैं कि हम हमला नहीं करेंगे और नेतन्याहू कह रहे हैं कि हमला करना ही होगा।  इस समय अमेरिका में और खासकर रिपब्लिकन पार्टी में ईरान वॉर को आगे बढ़ाने को लेकर बहुत कम सपोर्ट है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran को हराना असंभव है! अब अमेरिकी नेताओं ने भी कबूल कर लिया सच, बस एक रास्ता है...
    Next Article
    यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment