Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Captain Smit Machhar ने रोका 9/11 जैसा हमला, PM Narendra Modi ने की बहादुरी की तारीफ

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि पायलट ने अपनी जान की परवाह किए बिना 9/11 जैसे एक और हमले को नाकाम कर दिया। मोदी ने कहा कि मच्छार के साहसिक कृत्य से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री ने यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन मच्छार ने अद्भुत धैर्य, सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला किया और 9/11 (अमेरिका में वर्ष 2001 में हुआ बड़ा आतंकवादी हमला) जैसे एक और हमले को रोक दिया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय कैप्टन मच्छार को सलाम कर रहे हैं और उनके कुशलक्षेम की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने घायल कैप्टन के पिता, मां और पत्नी से भी बात की है।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को मच्छार पर गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वे स्मित मच्छार की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। भारत का गौरव बढ़ाने के लिए हम उनकी सराहना करते हैं।’’ बुधवार को कैप्टन मच्छार ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई।सह-पायलट के हमले में मच्छार घायल हो गए, जिनका सऊदी अरब के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई
    Next Article
    Pancard Clubs Scam: ED ने ज़ब्त कीं 646.58 करोड़ की प्रॉपर्टी, कुल जब्ती ₹700 करोड़ पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment