Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार गायों को काटकर सिर नदी में फेंकने वाला गिरफ्तार:प्रयागराज STF ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा, प्रतापगढ़ से था वांटेड

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज एसटीएफ ने चार गायों को काटकर उनके सिर नदी में फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मो. आमिर नाम का यह आरोपी 50 हजार का इनामी था और 16 जनवरी को हुई घटना के बाद से ही वांटेड चल रहा था। एसटीएफ ने उसे प्रतापगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। मूल रूप से मऊआइमा का रहने वाला आमिर का मूल पता सराय केसव उर्फ बागी, थाना मऊआइमा, प्रयागराज है। जबकि हाल में वह आधारगंज कस्बा लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज, प्रयागराज में रहता था। पूछताछ में उसने बताया, वह अपने ननिहाल ग्राम फजिलाबाद उर्फ कालूपुर बहरिया, थाना बहरिया में रहता था। विवेचना में सामने आया नाम 16 जनवरी की रात उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया था। साथ ही मांस बेचने के लिए शरीर उठा ले गए थे। इस संबंध में देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में मुकदमा हुआ था। मुकदमे में वह नामजद नहीं हुआ था। विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया था, जिस पर बाद में 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। एसटीएफ ने सूचना पर रविवार को उसे देल्हूपुर में बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। अफसरों ने बताया कि उसे देल्हूपुर थाने में दाखिल कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा शहर को 40 प्रतिशत होली पर नहीं मिलेगा पानी:विभाग के पास पानी की कमी, अधिकारी बोले-ड्राई होली खेल बचाए पानी
    Next Article
    संजय सेतु जर्जर, जॉइंट में दरार से बड़ा गड्ढा:बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर घाघरा नदी पुल, बड़े हादसे की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment