Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सेतु जर्जर, जॉइंट में दरार से बड़ा गड्ढा:बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर घाघरा नदी पुल, बड़े हादसे की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा नदी पर बना संजय सेतु जर्जर हालत में है। चौकाघाट के पास स्थित इस पुल के एक जॉइंट के अप्रोच हिस्से में बड़ी दरार पड़ गई है, जिससे गहरा गड्ढा बन गया है। इस दरार के कारण लोहे की रेलिंग टूटकर सड़क के बीच आ गई है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह मार्ग लखनऊ और बहराइच को जोड़ने वाला एक प्रमुख हाईवे है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। दरार वाले हिस्से से गुजरते समय वाहनों को तेज झटका लगता है। 5 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों का कहना है कि उस स्थान से निकलते समय पूरा पुल हिलता हुआ महसूस होता है। इससे यात्रियों में भय बना हुआ है और वे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका जता रहे हैं। दो दिन पहले एक ट्रक इसी जॉइंट के पास बने गड्ढे में फंस गया था। इस घटना के कारण कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिसे रात में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। सेतु की खराब हालत को देखते हुए निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अस्थायी पीपा (प्लाटून) पुल बनाने की योजना बनाई थी। मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री एक महीने पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि, अब तक न तो सेतु की मरम्मत का काम शुरू हुआ है और न ही पीपा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका है। स्थानीय निवासी रामगोपाल, अवधेश यादव, सुशील यादव, मनोज यादव और राधेश्याम ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और वैकल्पिक पुल की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अनंत मौर्य के अनुसार, पीपा पुल को मार्च तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्रीय लोग फिलहाल प्रशासन की ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार गायों को काटकर सिर नदी में फेंकने वाला गिरफ्तार:प्रयागराज STF ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा, प्रतापगढ़ से था वांटेड
    Next Article
    होली के पर्व को लेकर लोगों ने की खरीदारी:हाथरस में 3 मार्च को होगा होलिका दहन, प्रशासन सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment