Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार दिन में 3 हत्याएं, SSP का ट्रांसफर:बदायूं बढ़ता जातीय तनाव, ब्राहम्णों की हत्या ठाकुरों ने की

    7 hours ago

    1

    0

    बदायूं में महज चार दिनों के भीतर हुई तीन सनसनीखेज हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में हुई इन वारदातों के बाद मामला जातीय तनाव तक पहुंच गया। दो हत्याओं में ब्राह्मण समुदाय के लोगों की मौत और आरोपियों के ठाकुर समुदाय से जुड़े होने की चर्चा है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ब्रजेश सिंह का तबादला कर दिया है। लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती मान रहे हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनाक्रम की शुरुआत 8 मार्च को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के छछऊ गांव से हुई। यहां किसान राजेश कुमार शर्मा की उनके ही खेत पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब वह खेत पर काम कर रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। इस मामले में पुलिस ने मोनू प्रताप सिंह, शादाब हुसैन और गोविंद कुमार को नामजद किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मोनू प्रताप सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया। HCL प्लांट में डबल मर्डर से दहला इलाका पहली घटना के चार दिन बाद 12 मार्च को दातागंज क्षेत्र एक बार फिर दहल गया। सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के रूप में हुई। हमलावर ने दोनों पर नजदीक से फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल इस हत्याकांड में पुलिस ने अजय प्रताप उर्फ रामू सिंह को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया। घटना के बाद उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। बताया गया कि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान तमंचा बरामदगी के समय हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी। हत्या के बाद बढ़ा जातीय विवाद लगातार हुई इन हत्याओं के बाद क्षेत्र में ठाकुर और ब्राह्मण समुदाय के बीच तनाव की चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को जातीय विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा। इसी बीच प्रदेश सरकार ने जिले के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह का तबादला कर दिया। उन्होंने 28 जून 2024 को बदायूं में पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में कई मामलों का खुलासा हुआ, लेकिन हालिया घटनाओं ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नमाज के दौरान वकील के घर में लूट:पत्नी-बेटी को चाकू दिखाकर बंधक बनाया, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद हुए
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 14 मार्च - आपके काम की खबर:इंग्लैंड के न्यायाधीष यहियागंज गुरुद्वारा आ रहे हैं, AAP का गैस के लिए प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment