Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नमाज के दौरान वकील के घर में लूट:पत्नी-बेटी को चाकू दिखाकर बंधक बनाया, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद हुए

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो नकाबपोश बदमाशों ने एक एडवोकेट के घर में घुसकर चाकू दिखाकर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया। घर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड स्थित दया गार्डेन कॉलोनी की है। यह 3 तस्वीर देखिए… बेटे के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे एडवोकेट नौशाद अली सहारनपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनका आवास चिलकाना रोड स्थित दया गार्डेन कॉलोनी में है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मौका देखकर घर के अंदर घुस गए। घर में उस समय उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं। बदमाशों ने अंदर घुसते ही दोनों महिलाओं को तमंचे के बल पर डराया-धमकाया और उन्हें बंधक बनाकर घर की तलाशी लेने लगे। बदमाशों ने पूरे घर में लूटपाट की और घर के अंदर बने एडवोकेट के ऑफिस में भी पहुंच गए। बदमाशों ने ऑफिस में रखी करीब 43 हजार रुपए की नगदी उठा ली। अभी तक पता नहीं हो पाया है कि बदमाश नगदी के अलावा और क्या-क्या सामान अपने साथ ले गए हैं। घटना के दौरान महिलाएं डरी-सहमी रहीं। इसी बीच जैसे ही एडवोकेट का मुंशी मौके पर पहुंचा। बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद ही उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चाकू दिखाकर डराया, घर की डिटेल पता थी एडवोकेट नौशाद अली ने बताया कि वह करीब 2 से 3 मिनट ही घर में रहे। उनके हाथ में चाकू था। घर में घुसते ही उन्होंने मां बेटी को चाकू दिखाकर डराया। बदमाशों ने बोला जो कुछ भी है जल्दी से दे दो। इसके बाद एडवोकेट की पत्नी ने कहा हमारे पास कुछ नहीं है, जो भी है देख लो। उसके बाद में घर के अंदर बने एडवोकेट के ऑफिस में घुस गए। वहां से 43 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बदमाशों को उनके घर की एक-एक डिटेल पता थी। उन्हें यह भी पता था कि एडवोकेट इस समय नमाज और तरावीह के लिए जाते हैं। उनके घर से जाते ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, VIDEO:लाखों का सामान जला, दमकल विभाग ने काफी देर बाद पाया काबू
    Next Article
    चार दिन में 3 हत्याएं, SSP का ट्रांसफर:बदायूं बढ़ता जातीय तनाव, ब्राहम्णों की हत्या ठाकुरों ने की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment