Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि शुरू, महोबा के मंदिरों में उमड़े भक्त:माँ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि का आज से शुभारंभ हो गया है। वीरभूमि महोबा के देवी मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर के प्राचीन शक्तिपीठ माँ बड़ी चंद्रिका देवी और छोटी चंद्रिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्त जयकारों की गूंज के साथ कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।महोबा में आज सुबह से ही 'जय माता दी' की गूंज सुनाई दे रही है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, सूर्योदय के साथ ही भक्तों के कदम मंदिरों की ओर बढ़ने लगे। बुंदेलखंड की यह ऐतिहासिक नगरी अपनी वीरता के साथ-साथ आध्यात्मिक विरासत के लिए भी जानी जाती है, और आज पूरी तरह देवी भक्ति में सराबोर नजर आ रही है।शहर के छतरपुर रोड स्थित शक्तिपीठ माँ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह की पहली आरती के साथ ही भक्तों का तांता लग गया। 5 तस्वीरें देखिए… मान्यता है कि यहाँ मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, जिसके चलते न केवल स्थानीय लोग बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु माथा टेकने पहुँचे हैं। भक्त नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि कतारों में लगे लोगों को कोई असुविधा न हो। ठीक इसी तरह का नजारा छोटी चंद्रिका मंदिर में भी देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें श्रद्धा और विश्वास की कहानी बयां कर रही हैं। मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर भी रौनक है, जहाँ भक्त पूजा की सामग्री और माता का श्रृंगार खरीदते देखे जा रहे हैं।नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कलश स्थापना के साथ ही लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। गर्मी की परवाह किए बिना, नंगे पांव मंदिर पहुँच रहे भक्तों का उत्साह माँ चंद्रिका के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात:बलिया नाले पर अधूरे पुल के निर्माण को पूरा करने की मांग
    Next Article
    मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे 655 परीक्षक:वाराणसी में चार UP बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment