Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे 655 परीक्षक:वाराणसी में चार UP बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केंद्र

    1 hour ago

    1

    0

    UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू हो चुका है। वाराणसी में इसके लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन ही 655 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करने के लिए संबंधित केंद्रों पर नहीं पहुंचे थे। मूल्यांकन के लिए 2874 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन इसमें महज 2219 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई है वह मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर हर हाल में अपनी ड्यूटी करें अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पहले दिन जांची गई 8680 कॉपियां DIOS की ओर से बताया गया है कि बुधवार को मूल्यांकन कार्य के पहले दिन हाई स्कूल की 4675 कॉपियां और इंटरमीडिएट की 4005 कॉपियां जांची गई थी। यानी कुल 8680 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई है। अभी हाईस्कूल में 350547 और इंटरमीडिएट में 165054 कापियाें का मूल्यांकन होना है। जनपद में चार मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV व कड़ी सुरक्षा के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ है। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, पीएम श्री प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है जबकि भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कापियां जांची जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि शुरू, महोबा के मंदिरों में उमड़े भक्त:माँ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता
    Next Article
    गाजियाबाद में हुई बारिश:टेम्प्रेचर 26°C, तेज हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment