Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट जिला अस्पताल में 'किलकारी प्ले जोन':बच्चों के लिए शुरू, अस्पताल आने से डर और नकारात्मकता होगी दूर

    18 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 'किलकारी प्ले जोन' का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर शुरू की गई इस सुविधा का उद्देश्य अस्पताल आने वाले बच्चों के डर को कम करना और उनके परिजनों को इलाज के दौरान सुविधा प्रदान करना है। यह प्ले जोन सुंदर लाइटिंग और आकर्षक खिलौनों से सुसज्जित है। अभी तक बच्चों के लिए ऐसी सुविधाएं आमतौर पर स्कूलों या पार्कों में ही देखी जाती थीं, लेकिन अब जिला अस्पताल में भी यह उपलब्ध है। अस्पताल जाने के नाम से डरने वाले बच्चों या अपने बच्चों के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बच्चों को लेकर परेशानी होती थी। 'किलकारी प्ले जोन' इस समस्या से निजात दिलाएगा, जहां बच्चे खेलकूद कर अपना समय बिता सकेंगे और उनके परिजन शांति से अपना इलाज करा सकेंगे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि यह 'किलकारी प्ले जोन' जिला अस्पताल के अंदर टीकाकरण कक्ष के बगल में बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन बच्चों के मन से अस्पताल और टीकाकरण के प्रति नकारात्मक भावना और डर को दूर करना है, जो वैक्सीन लगवाने से डरते थे या रोते थे। इस प्ले जोन में खेलकर बच्चे अस्पताल के माहौल से सहज हो सकेंगे। साथ ही, जो परिजन किसी काम या इलाज के लिए अपने बच्चे के साथ अस्पताल आते थे और बच्चे को संभालने को लेकर चिंतित रहते थे, वे अब अपने बच्चे को यहां छोड़कर अपना काम या इलाज करा सकते हैं। इस पहल को केनरा बैंक के सहयोग से शुरू किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विल्सोनिया कॉलेज में Unacademy फाउंडेशन का कैंपस प्लेसमेंट:बीएससी, बीबीए, बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र हुए शामिल
    Next Article
    लखीमपुर में सीएचओ को मलेरिया, डेंगू पर दिया गया प्रशिक्षण:सीएमओ कार्यालय में संचारी रोगों की रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment