Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास, VIDEO:दुकान में घुसकर कट्‌टा दिखाया, व्यापारी तिजोरी वाले कमरे में जाकर बंद कर लिया

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास किया गया। व्यवसायी गहने निकालने के लिए तिजोरी के रूम में गया और अंदर से खुद को बंद कर लिया। इससे बदमाश भाग निकला। पुलिस ने बदमाश की तलाश में कई टीमें गठित की हैं और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, किशोरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा की विशाल ज्वैलर्स नामक दुकान है। गुरुवार सुबह लगभग 11:05 बजे एक अज्ञात युवक, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, उनकी दुकान में घुस आया। आरोपी ने असलहा दिखाकर आभूषण लूटने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत तिजोरी वाले कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। व्यवसायी के सुरक्षित कमरे में चले जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा करने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...CCTV:30 बाउंसरों-गार्डों ने लाठी-डंडे और रॉड से मारा, सिर फटा
    Next Article
    होली पर रोडवेज ने शुरू की प्रोत्साहन योजना:चालक-परिचालकों को 28 फरवरी से 9 मार्च तक मिलेगा अतिरिक्त लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment