Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार न्यायालय के बाहर युवती ने पति पर बरसाए थप्पड़:बोली-बता मैंने तुझे मारने का कौन से लड़के लगाए हैं, तू झूठ क्यों बोला

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में परिवार न्यायालय के बाहर एक युवती ने अपने पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। युवती ने पति को कॉलर पकड़कर घसीटा और थप्पड़ बरसा दिए। युवती इस बात से खफा थी कि उसके पति ने उस पर कथित तौर पर झूठे आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा मजरा निवासी अरविंद कुमार का अपनी पत्नी सोनम से कुछ विवाद चल रहा है। जिसकी सुनवाई विधिक सेवा प्राधिकरण में चल रही है। गुरुवार को भी इस मामले में विधिक सेवा प्राधिकरण में दोनों पक्षों को सुलह समझौते के लिए बुलाया गया था। सोनम का आरोप है कि विधिक सेवा प्राधिकरण में सुनवाई के दौरान अरविंद ने उस पर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी ने मुझे मरवाने के लिए लड़के लगा रखे हैं। इस पर सोनम विफर गई। उसने पहले अंदर इस पर विरोध किया फिर बाहर आकर हंगामा करने लगी। विधिक सेवा प्राधिकरण कक्ष से बाहर आने के बाद सोनम ने पति पर यह कहते हुए थप्पड़ों की बारिश कर दी कि, बता मैंने कौन से लड़के तेरे पीछे लगा रखे हैं..तूने अंदर झूठ क्यों बोला? इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने उसे अलग किया। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। उधर,इस घटना के बाद अरविंद ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी सोनम और सास जयमाला से जान का खतरा बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर रोडवेज ने शुरू की प्रोत्साहन योजना:चालक-परिचालकों को 28 फरवरी से 9 मार्च तक मिलेगा अतिरिक्त लाभ
    Next Article
    बघार नाला 'एक जनपद एक नदी' योजना में चयनित:1912 के गजट में 52 किमी लंबी नदी दर्ज, 1 करोड़ से होगा कायाकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment