Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में सीएचओ को मलेरिया, डेंगू पर दिया गया प्रशिक्षण:सीएमओ कार्यालय में संचारी रोगों की रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के तीन ब्लॉकों के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जनपद के सभी 15 ब्लॉकों के सीएचओ को चरणबद्ध तरीके से इन विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में पलिया, मितौली और रमियाबेहड़ ब्लॉक के सीएचओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में वेक्टर जनित बीमारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम, पहचान और उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमओ ने उपचार प्रक्रिया, आवश्यक दवाओं और सामग्री के स्टॉक प्रबंधन, मलेरिया प्रोटोकॉल, समय पर जांच और सही उपचार पद्धति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक सीएचओ के पास मलेरिया जांच किट (आरडीटी) उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि त्वरित जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग और पाथ-सीएचआरआई के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, मलेरिया विभाग की टीम और पाथ-सीएचआरआई के जिला समन्वयक जुबेर आलम उपस्थित थे। एलटी हेमंत गुप्ता ने आरडीटी के माध्यम से मलेरिया जांच की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद रावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डीसीपीएम कुलदीप सिंह और लाला सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। आगामी दिनों में शेष ब्लॉकों के सीएचओ को भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट जिला अस्पताल में 'किलकारी प्ले जोन':बच्चों के लिए शुरू, अस्पताल आने से डर और नकारात्मकता होगी दूर
    Next Article
    लखनऊ में लोग खुद बनवा रहे सड़क:नगर निगम से शिकायत के बाद नहीं हुआ एक्शन तो खुद लोगों ने लगाया चंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment