Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट के लालापुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:नानी के घर रह रही थी, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट बरौंधा थाना क्षेत्र के लालापुर (पाथरकछार) गांव में सोमवार देर रात एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कविता यादव (20) पुत्री सिपाहीलाल यादव निवासी इटवा, थाना कलिंजर के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से चित्रकूट क्षेत्र के लालापुर गांव में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात जब कविता के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर युवती फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि युवती के व्यवहार में हाल के दिनों में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा था। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बरौंधा थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत दी जाती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में एसपी ने कानून व्यवस्था पर की बैठक:चौकी प्रभारियों को अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश
    Next Article
    हमीरपुर यमुना पुल से गिरकर कार सवार की मौत:दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, कहासुनी के दौरान नीचे गिरा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment