Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर यमुना पुल से गिरकर कार सवार की मौत:दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, कहासुनी के दौरान नीचे गिरा युवक

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में सोमवार देर रात यमुना पुल पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों कार सवारों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक कार सवार पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आदित्य जैन के रूप में हुई है। यह घटना सदर कोतवाली और कानपुर के सजेती थाने की सीमा पर स्थित यमुना पुल पर हुई। जानकारी के अनुसार, आदित्य जैन की तेज रफ्तार किया कार की टक्कर सामने से आ रही ब्रेजा कार से हुई थी। टक्कर के बाद आदित्य जैन और ब्रेजा कार सवारों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आदित्य यमुना पुल से नीचे गिर गए। जिस स्थान पर युवक नदी में गिरा, वहां पानी नहीं था। नीचे पथरीले हिस्से पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस के साथ कानपुर के सजेती थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। चूंकि हादसे का स्थान सजेती थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए सजेती पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-34 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुचारू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और परिजनों के आने के इंतजार में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट के लालापुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:नानी के घर रह रही थी, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    मेरठ में अप्रैल महीने में चल रही लू:42 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान, गर्म हवाओं से प्रभावित हो रहा जनजीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment