Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बारिश से किसानों को राहत:धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मौसम विभाग ने 4 दिन और बारिश के आसार जताए

    16 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह की बूंदाबांदी के बाद दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश शाम तक जारी रही। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं रही। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की रोपाई तेज हो गई है और खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी, जबकि अरहर, ज्वार और बाजरा जैसी खरीफ फसलों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे थे। गुरुवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई, जिससे किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। किसान हरदेव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि शुरुआती दौर में बारिश की कमी के कारण सूखे जैसी स्थिति बनने की आशंका थी, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश से खेती को नई उम्मीद मिली है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई में तेजी आएगी और अरहर, ज्वार तथा बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए भी यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक कम बारिश हुई है, इसलिए आगे भी अच्छी वर्षा की आवश्यकता बनी हुई है। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शाम के समय मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले चार दिनों तक जिले में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम का लाभ उठाते हुए धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य समय पर पूरा कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में दिव्यांग बोर्ड का सोमवार को आयोजन:बीआरसी कैंप के चलते सीएमओ ने जारी की सूचना
    Next Article
    मेरठ में पैकिंग फैक्ट्री में लगी आग:10 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment