Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में होली खेलने से मना करने पर विवाद:लाइसेंसी बंदूक लेकर लोगों को दौड़ाया युवक, ग्रामीणों ने छीनकर संभाला मामला

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब एक व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करने दौड़ पड़ा। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से समय रहते बंदूक छीन ली गई और बड़ा हादसा टल गया। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करौंदी कला का है। जानकारी के अनुसार, होली के दिन छोटू राजपूत अपने साथियों के साथ रंग खेलते हुए बाला उर्फ बालकृष्ण त्रिपाठी के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाला जी त्रिपाठी ने उन्हें अपने घर के सामने होली खेलने और शोरगुल करने से मना किया। इस बात पर छोटू राजपूत ने कहा कि वे केवल रास्ते से गुजर रहे थे और कोई हुड़दंग नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बालकृष्ण उर्फ बाला पुत्र कल्लू, सुधीर पुत्र बालकृष्ण, अवनीश पुत्र रमाकांत, दीपक पुत्र राजेंद्र, सुनील पुत्र बालकृष्ण और रजनीश पांडेय पुत्र दिनेश अपने घर के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद वे लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे छोटू राजपूत, राजा पुत्र माताबदल, रामशरन पुत्र राजा और जनार्दन पुत्र बहादुर की ओर बंदूक लेकर दौड़ पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बालकृष्ण त्रिपाठी को पकड़ लिया और उनके हाथ से बंदूक छीन ली। ग्रामीणों की इस सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:पांच आरोपियों ने किया हमला, एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
    Next Article
    फतेहपुर में गला कटने से युवक की मौत:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment