Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में गला कटने से युवक की मौत:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में देर शाम एक युवक को मृत घोषित किया गया। युवक को 108 एंबुलेंस गंभीर घायल और अचेत अवस्था में लेकर पहुंची थी। चिकित्सकों ने बताया कि युवक का गला कटा हुआ था। मृतक की पहचान कानपुर नगर क्षेत्र के पतारी गांव, थाना सांढ निवासी साजन (लगभग 38 वर्ष) पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है। एंबुलेंस उसे रार पतारी गांव के बाहर से लेकर आई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद उसके दूर के रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए, जिससे मौत के कारणों पर संदेह गहरा गया है। जहानाबाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस एक युवक को लेकर आई थी, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके गले में कटे का निशान था। डॉ. वर्मा ने पुष्टि की कि युवक के दूर के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं, जबकि घरवाले अभी आने बाकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में होली खेलने से मना करने पर विवाद:लाइसेंसी बंदूक लेकर लोगों को दौड़ाया युवक, ग्रामीणों ने छीनकर संभाला मामला
    Next Article
    भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में:इंग्लैंड को 7 रन से हराया; सैमसन ने 89 रन बनाए, बेथेल का शतक बेकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment