Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा विधायक बोले- मेरे घर में सिलेंडर नहीं:रोजेदार महिलाएं लाइन में खड़ी होने को मजबूर, भाजपा MLA ने कहा-विपक्ष अफवाह फैला रहा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकारी की नाकामी बताते हुए सरकार को घेरा। इस दौरान सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि मेरे घर में खुद सिलेंडर नहीं है, रोजेदार बहने गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लग रही हैं। सरकार झूठ बोल रही कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सपा विधायक बोले- रोजेदार धूप में लाइन में खड़े सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन में लगे हुए हैं। रमजान के इस महीने में जब लोग रोजे से हैं, तब भी उन्हें धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है और कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी के समय भी लोग इसी तरह लाइन में दिखाई देते थे। आज फिर वही हालात बन गए हैं। करीब 500 लोग लाइन में नजर आ रहे हैं और इंतजार से परेशान होकर कई लोग वापस लौट जा रहे हैं। हसन रूमी ने कहा कि जब उपभोक्ता गैस लेने पहुंचता है तो उसे बताया जाता है कि 15 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरे घर में भी इस समय गैस सिलेंडर नहीं है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। कांग्रेस नेता बोले- ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर लोग कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार यह कह रही है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह झूठ है। लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर में ही देखिए, लोग एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में लगे हुए हैं। सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है और कई लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार को यह सब नहीं दिख रहा है और इसके बावजूद सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। बीजेपी विधायक बोले- विपक्ष फैला रहा अफवाह भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों में पैनिक फैलाने और अफवाह फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाह की वजह से जिन लोगों के घरों में पीएनजी पाइपलाइन से गैस आती है, उन्होंने भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करा दी है, जिससे अचानक मांग बढ़ गई है। मैथानी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी और आपूर्ति विभाग से बात की है। अधिकारियों ने बताया है कि एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और सरकार की तरफ से भी लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग लोगों में गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। जनता को जागरूक करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि ऐसे समय में जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा रखना चाहिए। सरकार लगातार यह भरोसा दिला रही है कि गैस की कोई कमी नहीं
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्याय मांगने पहुंचे परिवार को पुलिस ने पीटा, VIDEO:डीएम आवास के पास लात-घूसों से मारा, ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर लाइनमैन की हुई थी मौत
    Next Article
    चित्रकूट में जल योजना का निरीक्षण:कुछ काम अधूरे मिले, ADM ने 31 मार्च तक काम पूरे करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment