Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु:डीएम बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 22 मई से होगी मकानों की गणना

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' के लिए फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चंद्रशेखर ने इसका शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, प्रपत्र भरने के सही तरीके, डिजिटल माध्यमों के उपयोग और जनगणना के नियमों व प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 देश के विकास की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए और अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स नवीन वर्मा और गीत श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अमित कुमार पटेल की देखरेख में प्रशिक्षण दे रहे हैं। कुल 34 फील्ड ट्रेनर्स यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लॉक और तहसील स्तर पर सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे। इन्हीं सुपरवाइजर्स द्वारा 22 मई से 30 जून के मध्य जनपद के सभी मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया और इसकी गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रही है, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनर्स का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने अच्छे प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अमित कुमार पटेल (जिला प्रभारी), नवीन वर्मा और गीत श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण जिला जनगणना अधिकारी एडीएम विरा चन्द्रशेखर तथा बीएसए वीके शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन आज से:250 केंद्रों पर शुर, 15 दिनों में ढाई करोड़ कापियों होंगी चेक
    Next Article
    गाजीपुर में 83 LPG सिलेंडर जब्त, 3 पर FIR:कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment