Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन आज से:250 केंद्रों पर शुर, 15 दिनों में ढाई करोड़ कापियों होंगी चेक

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं (कापियों) का मूल्यांकन आज 18 मार्च से प्रदेश के 250 केंद्रों पर शुरू हो गया। 15 दिनों में ढाई करोड़ कापियों की जांच पूरी होगी। परीक्षक प्रतिदिन हाईस्कूल की 45-50 और इंटर की 40-45 कापियों का मूल्यांकन करेंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सख्ती से सुरक्षा व निगरानी के निर्देश दिए हैं। 75 संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मूल्यांकन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा, जरूरत पर समय बढ़ाया जा सकता है। रैंडम चेकिंग होगी, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई। केंद्रों पर बाहरी लोगों व मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 24 घंटे सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी। प्रयागराज के 10 केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू प्रयागराज के डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि जीआईसी, सीएवी, डीएवी मीरापुर, करथवेस्ट गर्ल्स कालेज, कुलभास्कर आश्रम इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली, केपी इंटर कालेज, जगत तारन गर्ल्स, भारत स्काउट गाइड व ईश्वर शरण इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से मूल्यांकन शुरू। बाहरी प्रवेश प्रतिबंधित। ऑनलाइन निगरानी व तैनाती सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के लिए 4,300 अंकक्षक, 8,550 उप प्रधान परीक्षक व 83,800 परीक्षक तैनात हैं। इंटर पर 2,590 अंकक्षक, 5,300 प्रधान परीक्षक व 48,990 परीक्षक। कुल 1.53 लाख कर्मी ऑनलाइन प्रणाली से मूल्यांकन करेंगे। 75 मुख्य नियंत्रक, 250 उप नियंत्रक, जिला पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त। कमांड एंड कंट्रोल रूम से सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में 250 केंद्रों पर ऑनलाइन नजर। पायलट प्रोजेक्ट में प्रयागराज समेत 5 जिलों में ऑनलाइन अंक अपलोड। परीक्षाएं नकल-रहित व पारदर्शी यूपी बोर्ड की 2026 परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक 15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। हाईस्कूल में 26 लाख व इंटर में 24.5 लाख छात्र उपस्थित। 8,033 केंद्रों पर 1.22 लाख कक्षों में 2.89 लाख वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी से 24x7 निगरानी। नकल माफिया व पेपर लीक के प्रयास नाकाम। सचिव ने कहा, "मूल्यांकन निष्पक्ष व प्रतिष्ठापूर्ण होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में करोड़ों रुपए के गबन मामले में लिपिक निलंबित:मुख्य आरोपी की मदद करने का आरोप, 35 संदिग्ध बैंक खातों का पता चला
    Next Article
    चित्रकूट में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु:डीएम बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 22 मई से होगी मकानों की गणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment