Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:3 अंतरराज्यीय चोर, 1 सुनार गिरफ्तार; 7.3 किलो चांदी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों और एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 318 ग्राम चांदी, 65,700 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। बरामद की गई चांदी 14 सिल्लियों के रूप में है, साथ ही हनुमान जी की गदा और आरती की थाली भी मिली है। इसके अलावा, चोरी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। एसओजी और कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार शुक्ला (आगरा/चित्रकूट), बाबरशाह (बिजनौर), मोहनलाल पटेल (कौशांबी) और कामता प्रसाद मौर्य (फतेहपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कामता प्रसाद मौर्य चोरी के गहनों को गलाकर चांदी की सिल्लियां बनाता था और उन्हें बाजार में बेचने की व्यवस्था करता था। घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह जनवरी 2026 से चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर और मध्य प्रदेश के सतना सहित कई जिलों के मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। भरतकूप, पहाड़ी और लोढ़वारा स्थित मंदिरों से चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य आभूषण चोरी किए गए थे। मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल की रात सीतापुर रोड स्थित बंदरकोल चौकी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद गल्ला मंडी कर्वी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के दौरान कुत्तों से बचने के लिए "कुचला" नामक जहरीला पदार्थ साथ रखते थे। वे इस पदार्थ को मिठाई में मिलाकर कुत्तों को खिला देते थे, जिससे वे आसानी से मंदिरों में चोरी कर पाते थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय शुक्ला पर हत्या, डकैती और मंदिर चोरी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह राजापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य जिलों की पुलिस को भी इस गिरोह से जुड़े मामलों की जांच तेज करने के लिए सूचित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 500 रुपये की शर्त पर ट्रैक्टरों से स्टंट:दो ट्रैक्टरों के बीच ताकत आजमाइश, सोत नदी किनारे के किनारे जुटी भीड़
    Next Article
    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित:सुलतानपुर में नव वर्ष कार्यक्रम के प्रायोजक व्यापारियों का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment