Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 500 रुपये की शर्त पर ट्रैक्टरों से स्टंट:दो ट्रैक्टरों के बीच ताकत आजमाइश, सोत नदी किनारे के किनारे जुटी भीड़

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में दो ट्रैक्टरों के बीच ताकत आजमाइश का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव का बताया जा रहा है। इसमें 500 रुपये की शर्त पर ट्रैक्टर चालकों को स्टंट करते देखा जा सकता है। वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। भगवतीपुर गांव के पास सोत नदी किनारे यह घटना हुई। दो ट्रैक्टर चालकों के बीच बहस के बाद यह शर्त तय हुई कि जो ट्रैक्टर दूसरे को खींच लेगा, उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ के सामने यह प्रदर्शन शुरू हुआ। वीडियो में दोनों ट्रैक्टर पूरी ताकत से एक-दूसरे को खींचने का प्रयास करते दिख रहे हैं, जबकि दर्जनों लोग आसपास खड़े होकर देख रहे हैं। एक ट्रैक्टर भगवतीपुर गांव का बताया गया है, जबकि दूसरा पास के भजपुरा गांव के एक व्यक्ति का था। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी इस गतिविधि को रोकने का प्रयास नहीं किया। यह भी बताया गया है कि सेमरमई गांव के एक तीसरे ट्रैक्टर चालक के साथ भी ऐसी ही शर्त लगने वाली थी, लेकिन उसके मौके पर न पहुंचने के कारण यह मामला केवल बहस तक ही सीमित रहा। इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सार्वजनिक रूप से इस तरह की गतिविधि ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली वाहनों का क्यूआर कोड बनेगा:15 अप्रैल तक चलेगा अभियान, जिले में 484 स्कूली वाहन पंजीकृत
    Next Article
    चित्रकूट में मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:3 अंतरराज्यीय चोर, 1 सुनार गिरफ्तार; 7.3 किलो चांदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment