Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पिता की हत्या के दोषी को उम्रकैद:बेटे के सामने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पर 11 हजार का जुर्माना

    3 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में लगभग एक साल पहले होली के त्योहार पर हुई हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने फैसला सुनाया है। आरोपी रामप्रसाद को आजीवन कारावास और 11000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह घटना बेटे के सामने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या से संबंधित है। जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि यह घटना 14 मार्च 2025 को जारो माफी गांव में हुई थी। मृतक की पत्नी मीरा प्रजापति ने मारकुंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि गांव के रामप्रसाद ने उनके पति को गाली दी और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के नाबालिग बेटे सत्यम ने बताया कि घटना वाले दिन होली का त्योहार होने के कारण स्कूल बंद था। उसके पिता बाल कटवाने के लिए घर से निकले थे। सत्यम उन्हें बुलाने गया और उनके साथ वापस आ रहा था। रास्ते में रामप्रसाद ने उसके पिता को गाली देना शुरू कर दिया। सत्यम के अनुसार, जब उसके पिता ने गाली का विरोध किया, तो रामप्रसाद ने कुल्हाड़ी से उन पर कई वार किए, जिससे उनके पिता का गला कट गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जबलपुर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रामप्रसाद को गिरफ्तार किया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने इस मामले में निर्णय सुनाया। दोष सिद्ध होने पर रामप्रसाद को आजीवन कारावास और ₹11000 के अर्थदंड की सजा दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ:भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम
    Next Article
    मुरादाबाद में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:रिश्वतखोरी और लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment