Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन:जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए कर्वी तहसील सभागार में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) परिक्षेत्र बांदा, राजेश कुमार एस ने की। जिलाधिकारी पुरकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। डीआईजी राजेश कुमार एस ने फार्मर रजिस्ट्री, नाली, चकरोड, विद्युत और जलापूर्ति से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने राजस्व, पुलिस और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और निष्पक्ष व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुरकित गर्ग ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता शिकायतों का समयबद्ध समाधान है। उन्होंने चेतावनी दी कि निस्तारण में अनावश्यक विलंब या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने महिला संबंधी शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए। कर्वी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी क्रम में, मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की अध्यक्षता में मऊ में आयोजित समाधान दिवस में 39 प्रार्थना पत्र मिले और 4 का निस्तारण हुआ। राजापुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 39 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। मानिकपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सौरभ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अरविंद कुमार वर्मा, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) मनोहर लालवर्धन सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 15 दिन से बिजली संकट:SDM ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्देश
    Next Article
    माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन:कैशलेस चिकित्सा, अर्जित अवकाश व सेवा सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment