Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कानपुर से लौटते समय हुआ हादसा, नहीं पहना था हेलमेट

    14 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान कर्वी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 33 वर्षीय सलमान अहमद के रूप में हुई है। वह कानपुर में एयरटेल कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार को सलमान ट्रेन से कानपुर से बांदा पहुंचे थे और वहां से बाइक द्वारा झांसी-मीरजापुर हाईवे के रास्ते अपने घर चित्रकूट लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे गोंडा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सलमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हेलमेट न होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि ऐसे हादसों में जान बचाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल:बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई
    Next Article
    नेशनल वालीबॉल प्लेयर की मौत में नया मोड़:घरवालों ने थाने में दी तहरीर, पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की जताई गई है आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment