Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल वालीबॉल प्लेयर की मौत में नया मोड़:घरवालों ने थाने में दी तहरीर, पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की जताई गई है आशंका

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं हो सका है। प्राथमिक तौर पर जहर से मौत की आशंका जताई गई है, जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) भेजा जा रहा है। अब पूरे मामले की जांच एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी है। पोस्टमॉर्टम में क्या सामने आया? बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हुई हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। भाई ने थाने पहुंचकर दी तहरीर मृतक के भाई नितांत राय ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि कई परिस्थितियां ऐसी हैं जो मामले को संदेहास्पद बनाती हैं। पिता ने उठाए सवाल मृतक के पिता अवनी कुमार राय ने हॉस्टल प्रशासन और कोच की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है: पिता ने यह भी बताया कि 8 फरवरी को उन्होंने बेटे को हॉस्टल भेजा था। 16 फरवरी से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थीं और वह अपने खेल में लगातार आगे बढ़ रहा था। जांच के दायरे में हॉस्टल प्रशासन परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता नहीं बरती गई। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। हॉस्टल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी जांच फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कानपुर से लौटते समय हुआ हादसा, नहीं पहना था हेलमेट
    Next Article
    उन्नाव के पूर्व सांसद देवी प्रसाद का निधन:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जताया शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment