Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में शादी समारोह में फोटोग्राफर पर हमला, कैमरा लूटा:शराब के नशे में धुत युवकों पर आरोप, पुलिस के पहुंचने पर भागे

    9 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के भैरोपागा मार्ग स्थित एक विवाह घर में शनिवार रात शादी की फोटो रिकॉर्डिंग के दौरान फोटोग्राफर और उसके साथियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार युवकों ने मारपीट की और उनका ढाई लाख रुपये का कैमरा छीन लिया। सूचना मिलने पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। एसडीएम कॉलोनी निवासी फोटोग्राफर आशीष कुमार ने बताया कि वह शंकर बाजार निवासी रवि साहू के भाई की शादी की बुकिंग में अपने सहयोगी रजनीश यादव, साहिल, धर्मेंद्र और अंगद के साथ विवाह कार्यक्रम की फोटो शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के चार युवकों ने उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आशीष कुमार के अनुसार, जब अन्य बरातियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी नहीं माने और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में उनके सहयोगी रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य सहयोगियों को भी मामूली चोटें आईं। आरोपियों ने वीडियो कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत का कैमरा छीनकर भाग गए। रविवार सुबह आशीष कुमार ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने विरोध दर्ज कराया है। जिले भर के फोटोग्राफरों ने पुरानी बाजार में बैठक की। बैठक के बाद फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों ने कोतवाली में कोतवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनका आरोप है कि वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भेंट की। मंगलवार जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया। एसपी को सौंपे ज्ञापन में पूरी घटना का ब्यौरा बताकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और कैमरा दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसपी अरूण कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शहर कोतवाल से बातचीत की। जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और पीडितों का कैमरा दिलाने के लिए कहा है। इस मौके पर गोविंद श्रीवास्तव, राजू, जुबैद आलम, रोहित साहू, सचिन गुप्ता, अतुल, श्यामबाबू पाल, मनीष पांडेय, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में यूजीसी बिल, एससी-एसटी एक्ट का विरोध:राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का धरना जारी, धरना स्थल पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
    Next Article
    छह माह में पूरा होगा सड़क चौड़ीकरण:बुलंदशहर में जाम से मिलेगी राहत, 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment