Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में यूजीसी बिल, एससी-एसटी एक्ट का विरोध:राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का धरना जारी, धरना स्थल पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। पंकज धवरैया ने 18 दिन पहले इन कानूनों के विरोध में पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद से वे अपने घर के बाहर कंचन नगर में धरने पर बैठे हैं। दो दिन पहले, एक ऑडियो के आधार पर पुलिस ने पंकज और उनके संगठन के एक अन्य पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पंकज ने इस ऑडियो को एडिटेड बताया था और आरोप लगाया था कि प्रशासन उनके धरने को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। काफी संख्या में लोग हुए एकत्रित... आज धरना स्थल पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन का सिलसिला भी जारी रहा और उपस्थित लोगों ने पंकज धवरैया का समर्थन किया। पंकज का कहना है कि यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे सवर्ण समाज की है और वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाया:पट्टी तहसील में विरोध प्रदर्शन, कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठे
    Next Article
    चित्रकूट में शादी समारोह में फोटोग्राफर पर हमला, कैमरा लूटा:शराब के नशे में धुत युवकों पर आरोप, पुलिस के पहुंचने पर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment