Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छह माह में पूरा होगा सड़क चौड़ीकरण:बुलंदशहर में जाम से मिलेगी राहत, 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे

    11 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएवी तिराहे से तहसील तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रस्ताव पर शासन ने इस कार्य के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हुआ तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इसी क्रम में, हाल ही में डीएवी फ्लाइओवर पर बने अवैध कट को बंद कर दिया गया था, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कोशिश की गई। अब करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई रोटरी के जरिए वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। रोटरी सिस्टम लागू होने के बाद ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में मदद मिल रही है और फ्लाइओवर पर अव्यवस्था कम हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में शादी समारोह में फोटोग्राफर पर हमला, कैमरा लूटा:शराब के नशे में धुत युवकों पर आरोप, पुलिस के पहुंचने पर भागे
    Next Article
    मोहित मौर्य की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment