Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में देवनंदिनी अस्पताल में लगी आग:32 मरीज, 3 नवजात समेत सभी सुरक्षित निकाले गए, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    23 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी अस्पताल में सोमवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने एक सेमी प्राइवेट कमरे में लगी, जिसके बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। दमकल विभाग, पुलिस और अस्पताल स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल में भर्ती 32 मरीजों और 3 नवजात शिशुओं समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:56 बजे देवनंदिनी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित सेमी प्राइवेट रूम नंबर-12 में लगी थी। कुछ ही देर में पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हापुड़ अग्निशमन केंद्र से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग की गंभीरता को देखते हुए पिलखुवा अग्निशमन केंद्र से दो अतिरिक्त फायर यूनिट भी बुला ली गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली। धुएं के बीच चलाया गया रेस्क्यू अभियान दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस (बीए सेट) पहनकर धुएं से भरे अस्पताल में प्रवेश किया। सबसे पहले मरीजों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया गया। अस्पताल में भर्ती 32 मरीजों और 3 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे ब्लॉक के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा ऊपरी मंजिल पर मौजूद करीब 20 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग को फैलने से रोका, धुआं भी निकाला गया फायर कर्मियों ने आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोकते हुए कई घंटे की मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से पूरे भवन से धुआं बाहर निकाला गया, ताकि अस्पताल में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। एसपी और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद घटना की सूचना मिलते ही एसपी के.जी. सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर को सुरक्षित कर रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। आग के कारणों की होगी जांच मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर क्राइम की मास्टरमाइंड महिला सहित 6 अरेस्ट:वाराणसी में पोस्टमैन भी गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे
    Next Article
    चित्रकूट पुलिस में 11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए किए प्रशासनिक फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment