Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी बनी IAS:बुलंदशहर की शिखा ने UPSC में 113वीं रैंक हासिल की

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की शिखा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित हुई हैं। शिखा के पिता और दादा दोनों चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहे हैं। शिखा के पिता प्रेमचंद स्याना स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके दादा ज्ञानचंद भी डीआईओएस कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। शिखा की माता देवकी गृहणी हैं। शिखा अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं। उनकी दो बड़ी बहनें सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। शिखा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का सपना शुरू से ही आईएएस अधिकारी बनने का था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शिखा को एक साल के लिए अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। हालांकि, उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। चार छात्र हुए परीक्षा में उत्तीर्ण जनपद में चार होनहार छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है। इन छात्रों की शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है। UPSC जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में बुलंदशहर की बेटी नाबिया परवेज ने 29वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं शिखा सिंह ने 113वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। इसके अलावा विपिन राजौरा ने 538वीं और पारस भाटिया ने 937वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। चारों छात्रों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही इन छात्रों की सफलता की खबर सामने आई, उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे इलाके में इन होनहारों की मेहनत और लगन की चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि 113वीं रैंक हासिल करने वाली शिखा सिंह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक इंटर कॉलेज में फोर्थ क्लास कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शिखा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। शिखा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो किसी भी कठिनाई को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है। शिखा के परिवार वाले भी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं नाबिया परवेज, विपिन राजौरा और पारस भाटिया की सफलता भी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। इन चारों छात्रों ने यह दिखा दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। चारों छात्रों की इस शानदार सफलता से बुलंदशहर जिले का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है और जिले के लोगों में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया:पन्नूगंज रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
    Next Article
    लखनऊ में स्पोर्ट्स टीचर के घर 70 लाख की चोरी:बहन से मिलने हैदराबाद गई थी, डीवीआर तक उठा ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment