Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैफिक सिपाही पर धारदार हथियार से हमला:प्रतापगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना, आरोपी हिरासत में

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में गुरुवार रात एक यातायात सिपाही पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे के पास हुई, जब सिपाही अरुण कुमार मौर्य यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे आरक्षी अरुण मौर्य वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ ट्रक चालकों को गलत दिशा में वाहन खड़े करने पर टोका। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और ट्रक चालक हरप्रीत सिंह ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षी अरुण मौर्य के हाथ में चोट आई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल आरक्षी को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। हमले के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिट्ठी देने सीएम आवास पहुंचे छात्र पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष:गोंडा में प्राइवेट स्कूलों मनमानी रोकने की अपील, दिल्ली जैसे नियम लागू करने की मांग
    Next Article
    बिजनौर में सील मैरिज हॉल और संपत्ति में आग:गैंग्सटर एक्ट में सील प्रॉपर्टी जलकर राख, 2 घंटे में काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment