Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली बाकले ग्राउंड में प्रवेश रोका:नगरवासियों ने किया प्रदर्शन, रेलवे प्रशासन पर भेदभाव का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले ग्राउंड में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग करने से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को नगरवासियों ने मैदान के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन, विशेषकर डीआरएम पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेल अधिकारी नगर के लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं। अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने बताया कि बाकले ग्राउंड वर्षों से नगरवासियों के लिए स्वच्छ हवा में टहलने और स्वास्थ्य लाभ लेने का मुख्य स्थान रहा है। उन्होंने इसे शहर की 'लाइफ लाइन' बताया, जहां मॉर्निंग वॉक करना लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। पाठक ने कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाना अनुचित है। पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि यूरोपियन कॉलोनी के निवासियों को भी आम नागरिकों के आने-जाने से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने रेलवे प्रशासन की बैरिकेडिंग को नागरिकों के अधिकारों से वंचित करने वाला और तानाशाही कार्यशैली बताया। अधिवक्ता पाठक ने चेतावनी दी कि यदि डीआरएम द्वारा बाकले ग्राउंड में प्रवेश पर रोक जारी रही, तो नगरवासी विरोध स्वरूप डीआरएम की गाड़ी और उनके बाजार आने-जाने का भी विरोध करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रामलखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल सहित कई अन्य नगरवासी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर वकील हत्याकांड: मथुरा बार एसोसिएशन का प्रदर्शन:अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    5555 ‘ॐ’ की अनूठी चित्र-साधना से रचा इतिहास:यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, काशी की कुमारी स्वर्णा निगम ने किया कठिन परिश्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment