Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर वकील हत्याकांड: मथुरा बार एसोसिएशन का प्रदर्शन:अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खाँ की हत्या के विरोध में मथुरा बार एसोसिएशन ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और सचिव मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उनका कहना था कि प्रदेशभर में वकीलों के खिलाफ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं से भय का माहौल बन गया है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली की रीढ़ हैं और समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में अधिवक्ता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना न्याय व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सकती। बार एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने रामपुर की घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों से उनमें आक्रोश है। शर्मा ने शासन से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने और मथुरा सहित पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेल कर्मचारियों ने नए लेबर कोड का विरोध किया:चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देशव्यापी हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन
    Next Article
    चंदौली बाकले ग्राउंड में प्रवेश रोका:नगरवासियों ने किया प्रदर्शन, रेलवे प्रशासन पर भेदभाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment