Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली डीएम ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा:अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी, कालाबाजारी रोकने के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों और एलपीजी गैस वितरकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य होने की पुष्टि की गई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में उपस्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस वितरकों को उनकी मांग के अनुरूप समय-समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में मौजूद सभी गैस वितरकों ने भी इस बात की पुष्टि की। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पूर्ण उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। ऐसा करने से सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सकेगी। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने नागरिकों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान ऋषभदेव का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया:गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में विशेष पूजन
    Next Article
    बिजनौर डीएम का सख्त रुख:बोले- सरकारी योजनाओं में असहयोगी बैंकर्स को जिले में नहीं रहने दिया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment