Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान ऋषभदेव का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया:गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में विशेष पूजन

    4 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान 1008 ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक और विशेष पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने भगवान को चांदी के पालने में झुलाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। भजन-पूजन और मंगल गीतों के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में इक्ष्वाकु वंश में हुआ था। उनके पिता राजा नाभिराय चौदहवें कुलकर थे। यह वही समय था जब तीसरे काल का अंतिम चरण समाप्त हो रहा था और कर्मभूमि की शुरुआत मानी जाती है। उनके पुत्र चक्रवर्ती भरत के नाम पर ही देश का नाम 'भारतवर्ष' पड़ा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को 'असी', 'मसी' और 'कृषि' जैसे कर्मों की शिक्षा दी थी। इसी कारण उन्हें 'युग प्रवर्तक' भी कहा जाता है।उनके पुत्र चक्रवर्ती भरत के नाम पर ही देश का नाम 'भारतवर्ष' पड़ा। भगवान ऋषभदेव ने अपनी पुत्रियों ब्राह्मी और सुंदरी को पढ़ना-लिखना सिखाया, जिसके आधार पर 'ब्राह्मी लिपि' प्रसिद्ध हुई।मुनि बनने के बाद भगवान ऋषभदेव ने एक हजार वर्षों तक कठोर साधना और तप किया। अंत में उन्होंने कैलाश पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता, अर्चना, जूली, मनीषा, सपना, मोना, रश्मि, अल्पना, दीपिका और आरुषि जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। मंदिर के मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत, राकेश, अरविंद, वीके जैन, रचित, अमित, दीपक और नैवेद्य समेत बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिया जैन ने UPSC में 318वीं रैंक हासिल की:रामपुर की बेटी को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित
    Next Article
    चंदौली डीएम ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा:अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी, कालाबाजारी रोकने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment