Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 16.25 लाख रुपये कैश जब्त:DDU जंक्शन पर GRP-RPF ने संदिग्ध को पकड़ा, आयकर विभाग जांच में जुटा

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति से 16.25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई फुट ओवर ब्रिज के पास जांच के दौरान की गई। संदिग्ध को हिरासत में लेकर आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्टेशन परिसर में संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैग के साथ देखा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 16.25 लाख रुपये नकद मिले। सुरक्षाकर्मियों ने जब युवक से इस बड़ी रकम से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया और आयकर विभाग को सूचना दी गई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक का नाम सोनू है। वह वाराणसी से यह नकद राशि लेकर बिहार राज्य के डेहरी की ओर जाने वाला था। सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इतनी बड़ी नकद राशि पकड़े जाने के बाद हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों का हंगामा:सुपरवाइजर पर गाली देने का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ा गुस्सा
    Next Article
    किसान ने 6 बीघा गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर:आवारा पशुओं से बर्बाद हुई फसल, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment