Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान ने 6 बीघा गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर:आवारा पशुओं से बर्बाद हुई फसल, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के लौकाह गांव में आवारा पशुओं से परेशान एक किसान ने अपनी 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान ने यह कदम गोवंश द्वारा फसल बर्बाद किए जाने के बाद उठाया। लौकाह गांव निवासी किसान विश्वेश्वर राजपूत ने अपनी 6 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवारा गोवंशों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि रात भर रखवाली के बावजूद पशु खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। विश्वेश्वर के खेत में भी आवारा गोवंशों के एक बड़े झुंड ने घुसकर अधिकतर फसल को चर लिया। किसान विश्वेश्वर राजपूत ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि उनकी अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी है और शेष बची फसल को भी पशु लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो उन्होंने खेत की जुताई करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, 'जब फसल बचने की कोई उम्मीद नहीं रही, तो इसे खड़ा रखने का कोई लाभ नहीं था। आवारा पशुओं की समस्या के कारण किसान कर्ज में डूब रहे हैं।' किसान और अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला भेजने की गुहार लगाई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में गौशालाओं की कमी और उनकी अव्यवस्था के कारण किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रात भर खेतों में पहरा देने को विवश हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इन गोवंशों को जल्द से जल्द आश्रय स्थलों में भेजा जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो क्षेत्र के किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 16.25 लाख रुपये कैश जब्त:DDU जंक्शन पर GRP-RPF ने संदिग्ध को पकड़ा, आयकर विभाग जांच में जुटा
    Next Article
    जौनपुर में किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:एमएसपी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment